बुलंदशहर : राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राम व श्याम मकवाना द्वारा किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल तथा विशिष्ट अतिथि सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह रहे। संचालन विनय गौरव ने किया।दीप्ति मित्तल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से हमें धर्म और मर्यादा का पालन करना सिखाया। विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि रामायण से हमें आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है।राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने जीवन को रूपांतरित कर अमर काव्य रामायण की रचना की, जो आज भी हमारे जीवन का मार्गदर्शन करती है।कार्यक्रम में कमल मकवाना, जितेंद्र मोहन, धर्मेंद्र ठाकुर, हेमंत सिंह, स्वामी परम देव, जयप्रकाश, सुदेश मेहरोल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विचार गोष्ठी एवं भंडारे का भव्य आयोजन।
