हमारे पुरखों ने उस दौर के गांधी के साथ मिलकर भारत आजाद कराया हम इस दौर के गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नफ़रत खत्म करेंगे – सैयद मुनीर अकबर

admin

GULTIMES - Hindi News Portal

बुलंदशहर : आज़ दिनांक 19-02-2024 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने 24 फरवरी को राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जनपद बुलंदशहर के अनुपशहर पहुंचने भव्य स्वागत किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने राहुल गांधी जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के कई गांवों का दौरा किया और कहा अल्पसंख्यक व दलित समाज को मिलकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को समर्थन करना चाहिए क्योंकि आज देश का लोकतंत्र ख़तरे में है। सीबीआई, ईडी, गोदी मीडिया सब अपने क़ब्ज़े में होने के बावजूद भाजपा पूरी तरह से लोकतंत्र को ख़त्म करने पर तुली हुई है। यह लोकतंत्र की हत्या नहीं हो क्या है ?

प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा जिसे तरह हमारे पुरखों ने भारत को आजाद कराने के लिए माहत्मा गांधी के नेतृत्व में भारत से अंग्रेज़ो को भागाया और भारत को आजाद कराया था लेकिन हमने उस दौर के गांधी को नहीं देखा।उसी तरह आज़ हमें राहुल गांधी के साथ मिलकर देश से नफ़रत की दुकान खत्म करके महुब्बत की दुकान खोल रहे हैं।

हम इस दौर के गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलकर देश से नफ़रत वाली सरकार को हटाकर संविधान लोकतंत्र संस्कृति भाईचारा कायम करेंगे।

इस मौके शिव कुमार सागर महेंद्र सिंह ‌मोहम्मद अली खान साहिल शेख सलीम कुरैशी रिहान चौधरी विनोद कुमार जाटव महावीर प्रसाद राजीव सिंह सरवर आलम वकील अहमद फ़ैज़ खान साहिल खां नसरूदीन कलवा जाटव हाफिज सईद आदि लोग मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Comment