डीएम व एसएसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं

बुलन्दशहर : जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से थाना चोला में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।समाधान दिवस में भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम को आपसी समन्वय के साथ समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। वहीं एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।थाना समाधान दिवस में संबंधित विभागों के अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *