₹1.46 करोड़ की लागत से बनी पानी की टंकी का विधायक ने किया शुभारंभ

बुलन्दशहर : सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरोदी फौलादपुर में ₹1 करोड़ 46 लाख की लागत से निर्मित पेयजल पानी की टंकी का जल अर्पण दिवस के अवसर पर फीता काटकर शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। यह परियोजना ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति प्रदान करेगी।कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने पेयजल योजना से संबंधित कुछ समस्याओं एवं कमियों से विधायक को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए, ताकि योजना का लाभ प्रत्येक घर तक सुचारु रूप से पहुंच सके।इस मौके पर ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, गाजे सिंह, मनोज सिंह, मनीराम गुप्ता, गिरीश गुप्ता सहित जल जीवन मिशन विभाग के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *