बुलन्दशहर : शिवसेना जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सर्वेश राणा के नेतृत्व में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसके बाद वैलेंटाइन डे के विरोध में शिवसेना की पांच टीमों का गठन कर शहर के विभिन्न होटलों में जांच अभियान चलाया गया।टीमों ने होटल ताज, काला मलका पार्क, कृष्ण लॉज, अमित एजेंसी, गैलेक्सी होटल, आनंदा होटल और सुभाष होटल सहित कई स्थानों पर रजिस्टर चेक किए और निरीक्षण किया। शिवसेना पदाधिकारियों ने भारतीय संस्कृति की रक्षा पर जोर देते हुए वैलेंटाइन डे का विरोध दर्ज कराया।इस दौरान राजकुमार गिरी (प्रदेश सचिव), सुधीर सैनी (जिला उपाध्यक्ष), अरुण लोधी (युवा जिला अध्यक्ष), नीलम सिंह भाटी (महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष), मनोज लोधी, तुषार लोधी, राहुल पंडित (जिला सचिव), प्रिंस कुमार, ललित कुमार, आशु सिंह, सोनू, अशोक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिवसेना की टीमों ने की होटल चेकिंग वैलेंटाइन डे के विरोध में
