बुलंदशहर : आज शिवाली में नवोदय दिव्यांग सेवा संगठन के द्वारा दिव्यांगों के लिए निशुल्क सहायता उपकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्पार्क मिंडा फाउंडेशन से डॉक्टर तरुण कुमार व कोमल श्रीवास्तव जी के माध्यम से दिव्यांगों की जांच की गई जिसमें दिव्यांगता के आधार पर सहायक उपकरणों के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए। नवोदय दिव्यांग सेवा संगठन के अध्यक्ष अभिनव ठाकुर ने बताया कि जिस तरह से दिन प्रति दिन कैंप लगाए जा रहे हैं दिव्यांग बड़ी संख्या में कैंप में आ रहे है।जिसमें डॉक्टर तरुण कुमार ने बताया कि उपकरण आप कैंप के बाद भी ले सकते हैं व कोमल श्रीवास्तव जी ने बताया ये एक दम निःशुल्क है।अभिनव ठाकुर ने बताया कि सेवा करने से मन को बहुत शांति मिलती है बहुत से लोग दिव्यांगों के नाम पर राजनीति करने लगते है उनको ऐसा करने से बचना चाहिए अभिनव ने बताया मैं राजनीति नहीं सेवा करने के लिए आया हूं।इस मौके पर आयोजन की भूमिका में नरेश कपासिया अनुज कपासिया लाला बकौरा ,महमूद, ,लाला प्रधान छोटी सराय,फिरेराम, शीशपाल आदि उपस्थिति रहे।
राजनीति नहीं सेवा करने आया हूं: अभिनव ठाकुर
