बुलंदशहर : सिकंदराबाद विधानसभा भाजपा कार्यालय सिकंदराबाद में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कॉल सेंटर पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत मॉनिटरिंग की गई। इस दौरान मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा संशोधन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में सिकंदराबाद नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप दीक्षित, मंडल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, बिलसुरी मंडल अध्यक्ष संजय भराना, तनवीर चौहान, मंडल महामंत्री नवीन गुप्ता, नरेंद्र सैनी,आकाश लाल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।पदाधिकारियों ने कॉल सेंटर के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क की प्रक्रिया, प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की जानकारी ली। साथ ही कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि अभियान को पारदर्शी और प्रभावी ढंग से चलाते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित किया जाए।बैठक में सभी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।
सिकंदराबाद भाजपा कार्यालय में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत SIR कॉल सेंटर की मॉनिटरिंग।
