कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में प्रथम प्रधानाचार्य का भव्य विदाई समारोह आयोजित

बुलंदशहर : प्रधानमंत्री के “एक जिला–एक मेडिकल कॉलेज” के स्वप्न को साकार करती उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, बुलंदशहर में आज प्रथम प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा जिंदल के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. मनीषा जिंदल के साथ अपने कार्यानुभव साझा किए और उनके योगदान की सराहना की। तीन वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना से लेकर शैक्षणिक व चिकित्सीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।शासन द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करने हेतु सर्जरी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. संजय मिश्रा को कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।सम्मान समारोह के दौरान डॉ. मनीषा जिंदल ने MBBS छात्र-छात्राओं को संबोधित किया तथा तत्पश्चात पिछले तीन वर्षों में सहयोग प्रदान करने हेतु समस्त अधिकारियों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर IMA बुलंदशहर के अध्यक्ष डॉ. एस. के. गोयल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. संजय मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीर सिंह, CMS KMC डॉ. अजय पटेल, डॉ. रोहित वार्ष्णेय, डॉ. पूजा रस्तोगी, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. एस. के. गुप्ता, डॉ. दिव्या वर्मा सहित वरिष्ठ फार्मासिस्ट भूपेंद्र शर्मा एवं अनेक गणमान्य चिकित्सक उपस्थित रहे।महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. संजय मिश्रा ने 1 फरवरी को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है तथा वर्तमान में समस्त अस्पताल एवं प्रशासनिक कार्य उनके निर्देशन में संचालित किए जा रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *