अपना शहर

महिला मोर्चा की पदाधिकारीयों ने घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं का किया प्रचार

बुलंदशहर : आज 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ-साथ विपक्षी दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां कांग्रेस समेत अधिकतर दल भाजपा को हराने के लिए विपक्षी एकता का आह्वान कर रहे हैं। वहीं भाजपा इस चुनौती का सामना मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए कामों का ब्योरा देकर करने की तैयारी में है। भाजपा इस योजना के तहत पूरे देश में एक साथ आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। जनपद बुलंदशहर में महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने सरकार की योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार करना शुरू कर दिया है।
भाजपा की महिला मोर्चा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की महिला लाभार्थियों से संपर्क कर रही है।
योजना का दूसरा उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं से जुड़ने उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम कर रही है।
भाजपा की महिला मोर्चा कि मंडल अध्यक्ष शोभा सिंह ने बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए महिला मोर्चा की पदाधिकारी और सदस्य घर-घर जाकर महिलाओं को जागरुक कर रही हैं। चल रही प्रदेश और केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरुक कर रही हैं। इस दौरान संगीता राजपूत को मंडल उपाध्यक्ष का पद भी दिया है। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि शर्मा, प्रवेश कौशिक, कुसुम गौतम, सुमन, कल्पना वर्मा, रितिका शर्मा, पूनम चौधरी, रीना लोधी, कुंती गिरी, अंशु शर्मा, मंजू सिंह, डोली शर्मा, सोनिया शर्मा, डोली कश्यप, आकांक्षा,उपस्थित रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *