औरंगाबाद : बुलंदशहर आर के पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान फेस 5 के अंतर्गत जागरूक बनो सुरक्षित रहो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने बच्चों को विशेष कर छात्राओं को सम्मान, अधिकार,साइबर फ्राड और आत्मरक्षार्थ टिप्स दिए।मिशन शक्ति टीम में शामिल वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश कुमार उप निरीक्षक खुश्बू राजपूत उप निरीक्षक संदीप कुमार कांस्टेबल अजीत सिंह रिपुदमन आदि ने छात्राओं को उनके हित और अधिकारों को लेकर चलाईं जा रही विभिन्न योजनाओं व हैल्प लाइन नंबर की विस्तृत जानकारी दी। साइबर फ्राड से बचाव हेतु टिप्स दिए गए और जागरूक बनो सुरक्षित रहो का मूलमंत्र दिया गया। प्रबंधक शाहिद अली एवं प्रधानाचार्य संदीप गर्ग ने पुलिस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारी बच्चों को देने के लिए आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया।मि
आर के पब्लिक स्कूल में चला मिशन शक्ति जागरुकता अभियान बच्चों को आत्मनिर्भर बनने और सतर्क रहने का दिया मूल मंत्र
