कांशीराम जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर भीम आर्मी व आसपा ने दी श्रद्धांजलि।

बुलंदशहर : कांशीराम जी की 19वीं पुण्यतिथि पर आजाद समाज पार्टी (काशीराम) एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आसपा जिलाध्यक्ष प्रधान भूपेंद्र सिंह लोधी एवं भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सतवीर उर्फ डब्बू प्रधान ने की।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर कांशीराम जी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह लोधी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभा में मंडल सचिव प्रियंका गौतम, जिला मीडिया प्रभारी भारत विकास, संदीप आर्यन, जगजीवन राव, विमलेश सागर एडवोकेट, गुरुचरण, उर्मिला गौतम, वसीम अंसारी, संजू गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *