बुलंदशहर : सिकन्दराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जनपद बुलंदशहर व सिकन्दराबाद क्षेत्र में हुई तेज हवाओं और भारी वर्षा से बर्बाद हुई किसानों की फसलों के मुआवजे की मांग की है।विधायक ने कहा कि पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और आंधी से किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस प्राकृतिक आपदा को देखते हुए सक्षम अधिकारियों से सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
सिकन्दराबाद विधायक ने मुख्यमंत्री से की फसल नुकसान पर मुआवजे की मांग।
