बुलंदशहर (गुल टाइम्स): सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 1 जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक निमियावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम दिनांक 1 नवंबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक निर्धारित किया गया है।
उक्त विशेष अभियान हेतु आयोग द्वारा चार विशेष अभियान दिनांक 7 नवंबर 2021 दिन रविवार, 13 नवंबर 2021 दिन शनिवार, 21 नवंबर 2021 दिन रविवार, एवं 27 नवंबर 2021 दिन शनिवार जिसमें से एक विशेष अभियान की तिथि पूर्ण हो चुकी है जैसे विशेष अभियान दिवस कल दिनांक 13 नवंबर 2021 को है।
उक्त द्वितीय विशेष अभियान की तिथि में जनपद के समस्त मतदेय स्थालों पर तैनात बीएलओ एवं पदभिहित अधिकारी प्रात 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक उपस्थित रह कर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।