14 को दिल्ली महारैली में बुलंदशहर से जाएंगे हजारों कांग्रेसी, प्रदीप नरवाल ने बैठक कर भाजपा पर बोला हमला

भाजपा से लोकतंत्र और संविधान बचाना सभी की जिम्मेदारी

बुलंदशहर : मोदी सरकार के खिलाफ 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की होने वाली महारैली में जिले से हजारों कांग्रेसी शामिल होंगे और सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे । सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर द्वारा 14 को होने वाली कांग्रेस की महारैली की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में महारैली को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेसजनों ने सर्वसम्मति से बुलंदशहर से 3,000 लोगों को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया तथा महंगाई, बेरोज़गारी, किसान और लोकतंत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ दृढ़ता से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी प्रदीप नरवाल मौजूद रहे। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 14 दिसंबर की महारैली देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और जनता की आवाज़ को मज़बूत करने का अवसर है। उन्होंने बड़ी संख्या में रैली में पहुँचने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण जिला है, यहां से प्रत्येक विधानसभा से लोग महारैली में जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र ओर संविधान को लगातार खत्म करने की कोशिश कर रही है जिसके खिलाफ प्रत्येक नागरिक को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि जो नेता महारैली में सक्रिय रूप से भागीदारी नहीं करेंगे उनका महत्व नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा के दावेदारों को भी लोगों के साथ पहुंचना है । प्रदीप नरवाल ने कहा कि नौजवान, किसान, मजदूर और गरीब भाजपा की सरकार में बेहाल है, भाजपा ने लोगों के साथ अच्छे दिन का ख्वाब दिखाकर धोखा किया है ।बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की। जियाउर्रहमान ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की यह महारैली आम जनता की आवाज़ बनेगी। उन्होंने सभी ब्लॉकों और विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुँचने की अपील की। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर के प्रत्येक कोने से लोग दिल्ली महारैली में जाएंगे और राहुल गांधी को को मजबूत करेंगे। इससे पहले राष्ट्रीय सचिव को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने खुर्जा की चीनी मिट्टी से बना फ्लावर पोट भेंट किया। बैठक को कॉर्डिनेटर अनिल यादव, पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शिवराम बाल्मिकी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, नरेंद्र चौधरी, साजिद गाजी, नईम मंसूरी, साजिद चौधरी, डॉ इरफान, सचिन पंडित ने भी संबोधित किया ।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, कॉर्डिनेटर अनिल यादव, पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शिवराम बाल्मिकी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, नरेंद्र चौधरी, साजिद गाजी, नईम मंसूरी, शिवकुमार शर्मा, राजकुमार पंडित, ज्ञानेंद्र राघव, साजिद चौधरी, डॉ इरफान, सचिन पंडित, कुंवर आदिल, शाकिब मुकद्दम, नजमी चौधरी, सगीर अहमद, विकास शर्मा, संजय शर्मा , सलाम खान, नूर मौ, हुकुम सिंह लोधी, अली मुराद नकवी, मौ फाजिल, ऋषि गौतम, फिरोज खान, धर्मेंद्र महावार, नवाब अली, युवा जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत, मुनेंद्र जाटव, सलीम अहमद, एसपी सिंह राजौरा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, अनिल शर्मा, मुकेश रजक, अमित जाटव, सुरेंद्र उपाध्याय, विमलेश बाल्मिकी तरन्नुम खान, मोहनलाल शर्मा, मुन्नीलाल दिवाकर, नवीन आंबेडकर आदि मौजदू रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *