पेट में कीड़ों से कुपोषण, बच्चों को खिलवाएं एल्बेंडाजोल

सीडीओ निशा ग्रेवाल ने डीपीएस में बच्चे को गोली खिलाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

बुलंदशहर : भूख कम लग रही है। बार-बार उल्टी-दस्त होते हैं। पेट में दर्द रहता है तो इस परेशानी की वजह कीड़े हो सकते हैं। इससे बच्चे कुपोषित होते हैं और शारीरिक मानसिक विकास प्रभावित होता है। इसके बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को पेट से कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ निशा ग्रेवाल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाकर किया। सीएमओ डा. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि जिले में एक से 19 साल तक के 16 लाख 54 हजार 228 बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल खिलाई गई। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कैंप लगाकर बच्चों को दवा खिलाई गई। इसके लिए टीम बना दी है। पेट में कीड़े की परेशानी से बच्चे कुपोषित हो जाते हैं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा.. प्रवीण कुमार ने बताया कि एल्बेंडाजोल दवा खिलाने से बच्चों के पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं। टीम की निगरानी में ही दवा खिलाने के निर्देश दिए गए हैं। दवा चबाकर खिलाई जाती है, जो बच्चे नहीं चबा सकते उन्हें ये पीसकर खिलाई गई। पेट में कीड़े होने पर खून की कमी और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हो पाता है। इस मौके पर डीपीएस प्रधानाचार्य डीएस यादव, डा. गौरव सक्सेना समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *