बुलंदशहर : में आज स्थानीय नटराज होटल में आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार द्वारा अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील को भारत के किसानो के लिए घातक बताया।प्रेस वार्ता में पत्रकारो से बात करते हुए किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने कहा कि अमेरिकी व्यापार समझौते से भारतीय किसानो को भारी नुकसान होगा,भारतीय बाज़ार में अमेरिकी कृषि उत्पादों को शून्य प्रतिशत टैरिफ देना है जिससे उनका सामान भारतीय उत्पादों से सस्ता होगा जबकि भारतीय उत्पादों को 18% टैरिफ देना पड़ेगा।साथ ही अमेरिकी किसान बड़ी जोत के किसान है और अधिक सब्सिडी के चलते कम लागत से फसल उगाते है,इसलिए भारतीय उत्पाद उनका मुक़ाबला नहीं कर पाएंगे ।प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा ने कहा कि पहली बार किसी भारतीय सरकार ने भारतीय कृषि सेक्टर को व्यापारिक समझौते में शामिल किया है ,जहाँ एक और भारतीय किसान सब्सिडी,MSP,खाद और अन्य जरूरी सहायता के लिए संघर्ष कर रहा है वही मोदी सरकार ने भारतीय किसानो को अमरीका के सामने चारा बना कर पेश कर दिया है ।कपास में अमरीकी निर्यात पर टैरिफ कम होने के बाद से भारतीय कपास उत्पादक ठगा महसूस कर रहे है साथ ही कर्नाटक और महाराष्ट्र में कपास उत्पादक किसान आत्महत्या के लिए मजबूर है ।उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति सिंदूर ऑपरेशन के समझौते का श्रेय लेने से ट्रेड डील तक की घोषणा स्वयं कर बार बार भारतीय प्रधानमंत्री का उपहास उड़ाते है पर मोदी जी ट्रम्प के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते है।ये समझ से बाहर है कि 56 इंच के सीने का दावा करने वाले मोदी जी अपने मित्र ट्रम्प के आगे देश के किसानो,उद्योगपतियों और देश को अर्थव्यवस्था को क्यो दाव पर लगा रहे है ।अभी ये शुरुआत भर है जिस से मक्का,कपास सोयाबीन उत्पादक किसान बर्बादी की चिंता से बेहाल है किंतु आने वाले समय में इस ट्रेड डील का व्यापक नकारात्मक प्रभाव पड़ना तय है ।जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने किसानो की दुगनी आय करने का दावा करने वाली मोदी सरकार को घोर किसान विरोधी बताया और कहा कि किसान आंदोलन से लेकर अब तक सरकार ने एक भी वादा आज तक पूरा नहीं किया ।प्रेस कांफ्रेंस में महासचिव संजय मित्तल,डीपी सिंह ,जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ हुकुम सिंह,अर्जुन सिंह राघव आदि लोग मौजूद थे
आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया आयोजन*
