बुलंदशहर : में हजरतपुर स्थित, छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिवाजी नगर बुलंदशहर में आज सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अनूपशहर विधायक संजय शर्मा,विद्यालय के प्रबंधक मनोज नारायण बेरी, उप प्रबंधक यशवीर सिंह उपस्थित रहे,इनके अतिरिक्त ब्लॉक संयोजक श्री सत्येंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र काली, मोहित कपासिया, (मंडल अध्यक्ष), महेश शर्मा (नेथला मंडल अध्यक्ष) योगेंद्र लोधी (मंडल उपाध्यक्ष), समाज से बिल्लू पंडित , हिमांशु तोमर, विकास शर्मा, सुमन शर्मा, रविंद्र प्रधान उपस्थित रहे।विद्यालय के प्रबंधक मनोज बेरी ने पुष्प गुच्छ तथा अंग वस्त्र पहनाकर विधायक एवं आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस महोत्सव में खो खो, कुश्ती, एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबाल की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।विधायक संजय शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत सरकार की यह योजना है की समाज के प्रत्येक वर्ग से खेल में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारकर मुख्य धारा में जोड़ना है जिससे भविष्य में भारत भी ओलंपिक में अपना वर्चस्व स्थापित कर सके।विद्यालय के प्रबंधक मनोज बेरी ने बताया कि जीवन में खेल अत्यंत आवश्यक है, खेल से जीवन में अनुशासन आता है और अनुशासन ही जीवन जीने की एक शैली अतः सभी को खेल को अपने जीवन में एक विशेष स्थान देना चाहिए जिससे स्वयं की शारीरिक स्थिति में सुधार होगा तथा समाज का भी उत्थान होगा। खो खो पुरुषों में छत्रपति शिवाजी प्रथम स्थान तथा बहनों में संतोष इंटरनेशनल का प्रथम स्थान रहा।कबड्डी में छत्रपति शिवाजी विद्यालय का प्रथम स्थान रहा ।60 किलो भार वर्ग में पुनीत चौधरी छत्रपति शिवाजी विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 55 किलो भार वर्ग में हर्ष भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त तथा 45 किलो भार वर्ग में रितिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं नैतिक गिरी ने 35 किलो में छत्रपति शिवाजी विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।एथलेटिक्स में छत्रपति शिवाजी विद्यालय से 100 मीटर में गुरुकांत, हाई जंप में विशाल तथा लॉन्ग जंप में हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त कियाविद्यालय के प्रधानाचार्य हर्षिता सांगवान ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
खेल में प्रतिभाओं को निखारने के लिए आयोजित हुआ सांसद खेल महोत्सव
