औरंगाबाद : बुलंदशहर राजेन्द्र अग्रवाल औरंगाबाद में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने किया मतदान सर्वेश वर्मा अपने साथ अनेक महिलाओं के साथ लगभग दस बजे अपने मताधिकार का प्रयोग करने कस्बा चौकी के निकट उच्च प्राथमिक विद्यालय भाग एक में बने मतदान केंद्र पर पहुंचीं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।उनके साथ उनके पति प्रदीप कुमार लोधी एडवोकेट भी अपना वोट डालने पहुंचे। उन्होंने अपना वोट देश हित में समर्पित बताया।दो सगी बहनों ने जीवन में पहली बार डाला अपना वोट समर्थ भारती इंटर कालेज बालका रोड पर बने मतदान केंद्र पर दो सगी बहनों अंजलि एवं पिंकी पुत्री महेश माहुर ने जीवन का पहला वोट डाला। पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करके दोनों काफी खुश नजर आईं।सुबह मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगीं लेकिन जैसे जैसे पारा चढ़ता गया मतदान केंद्रों पर भीड़ छंटने लगी।मुस्लिम महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भारी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकांश बूथों पर मुस्लिम महिलाओं ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया पिंक बूथ का दौरा दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कस्बा चौकी के निकट उच्च प्राथमिक विद्यालय भाग एक पर बने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान का जायजा लिया। इस बूथ को पिंक बूथ का दर्जा दिया गया था और गुलाबी गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया गया है।लगभग सवा बजे ए डी जी डीके ठाकुर ने भी पिंक बूथ पर पहुंचकर मतदान का जायजा लिया। पूर्व में औरंगाबाद थाना प्रभारी रहे और वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पी आर ओ राजपाल तौमर कस्बे में मतदान ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात नजर आ रहे थे। उनकी लोकप्रियता और ये कर्मठता लोगों की जुबान पर सिर चढ़कर बोलती रही है।किन्नर समा ने भी डाला वोट कस्बे के समर्थ भारती इंटर कालेज के बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने किन्नर समा भी पहुंची। सफेद वस्त्र धारण कर समा ने अपना वोट डाला और खुशी का इजहार किया।

Spread the love