बुलंदशहर : प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मूकबधिर छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति से होली पर आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।शुक्रवार को प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मूकबधिर स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। मूकबधिर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर यह संदेश दिया कि हमें होली के पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। इस मौके पर नाग-नागिन और राधा कृष्ण की झांकियों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह, सीएमओ डॉ सुनील दोहरे, बीडीए सचिव ज्योत्स्ना यादव, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, मीनाक्षी सिंह, चेयरमैन पति हिमांशु मित्तल, भाजपा नेता सुनील सिंह, कांग्रेस नेता श्योपाल सिंह, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, वरिष्ठ पत्रकार अमित शर्मा, अनिल शर्मा, कपिल गौड़, जे पी गुप्ता मोहित गौमत, संजय सार्थक, प्रशांत कुमार, विपिन शर्मा, हितेश गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा, राहुल सक्सेना, पुनीत शर्मा, मनोज उपाध्याय, शाहनवाज चौधरी, इंद्रपाल कौशिक, यतिन शर्मा, अमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
होली मिलन समारोह में मूकबधिर छात्राओं ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेस क्लब बुलंदशहर द्वारा आयोजित कार्यक्रम का एसएसपी ने किया शुभारंभ
