बुलंदशहर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जनपद स्थित शांति दीप गार्डन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।प्रदेश अध्यक्ष के जनपद आगमन पर अभिनंदन वाटर पार्क में जिला अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यशाला में पश्चिम क्षेत्र के 19 जिलों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर वैचारिक प्रशिक्षण एवं प्रभावी संवाद कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है तथा संगठन की मजबूती बूथ स्तर के सशक्त कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विचारधारा, संगठन और सोशल मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क मजबूत करने पर जोर दिया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया, सांसद राजकुमार चाहर, सांसद महेश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यशाला संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश वक्ता कार्यशाला संपन्न
