बुलन्दशहर : शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित साप्ताहिक परेड के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह ने विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली, अनुशासन, साफ-सफाई तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इसके उपरांत आदेश कक्ष में आयोजित बैठक में एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया कि पुलिस लाइन परिसर में नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखी जाए तथा सरकारी संपत्ति की समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए।एसएसपी ने विशेष रूप से सरकारी वाहनों की समय-समय पर मेंटेनेंस एवं चेकिंग कराने पर जोर देते हुए कहा कि सभी वाहन पूर्णतः क्रियाशील स्थिति में रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
साप्ताहिक परेड में एसएसपी ने किया निरीक्षण दिए सख्त दिशा-निर्देश
