बुलंदशहर : में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेरठ जिला कोऑर्डिनेटर कांग्रेस ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी के साथ प्रदेश सरकार द्वारा जेवर व यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रीन बेल्ट में हो रही गतिविधियों के संबंध में ओएसडी शिव अवतार सिंह से कार्रवाई में पारदर्शिता के साथ संबंधित लोगों को न्याय दिलाने के साथ-साथ भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान किया। मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस में चर्चित जांबाज अधिकारी रहे व वर्तमान में यमुना अथॉरिटी में कार्यरत धर्मेंद्र सिंह चौहान से उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़ी पुरानी यादें साझा की। मुलाकात के दौरान शहर अध्यक्ष रवि इंजीनियर साथ रहे।
यमुना अथॉरिटी कार्यालय ग्रेटर नोएडा में मंडल अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने ओएसडी शिवअवतार सिंह व डिप्टी एसपी धर्मेंद्र सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट
