14 होनहार छात्राओं को 25-25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप के चेक प्रदान किए

गुलावठी : चौधरी वेदराम चैरिटेबल ट्रस्ट और मातृछाया चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान समाजसेविका धर्मवती नागर की स्मृति में 14 होनहार छात्राओं को 25-25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप के चेक प्रदान किए गए।यह कार्यक्रम पारस कंपनी के प्रांगण में आयोजित हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद चौधरी सुरेंद्र सिंह नागर ने पारस परिवार के साथ मिलकर कुल 15 विद्यार्थियों (14 छात्राएं और 1 छात्र) को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए स्कॉलरशिप के चेक सौंपे। इस अवसर पर पारस कंपनी के चेयरमैन उद्योगपति चौधरी राजेंद्र नागर, सांसद सुरेंद्र नागर, गजेंद्र सिंह नागर, पारस हेल्थकेयर ग्रुप के एमडी डॉ. धर्मेंद्र नागर, वीआरएस फूड्स लिमिटेड के एमडी नरेंद्र नागर, हरेंद्र नागर और वैभव नागर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों और शिक्षण संस्थाओं के सैकड़ों लोगों ने भी भाग लिया। भाजपा राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने इस मौके पर कहा कि पारस समूह होनहार छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेगा। उन्होंने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सार्थक कर देश को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *