बुलंदशहर : में आज को रघुवर दयाल प्रभुदयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जहांगीराबाद के “राष्ट्रीय सेवा योजना” के अंतर्गत लगने वाले सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस प्रथम सत्र में “पौध संरक्षण एवं वृक्षारोपण” कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ ओमकार तिवारी (मुख्य अतिथि), महाविद्यालय संयोजक कुलदीप गर्ग, प्राचार्य डॉ शीनू चौधरी, प्रभारी केशव कुमार, रिंकू राघव, अनुराधा राघव, आरती शर्मा और सुखपाल आदि उपस्थित रहे। स्वयं सेविकाओं ने वृक्षारोपण कर वातावरण और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने बताया कि वृक्ष ग्लोबल वार्मिंग को कम करने, मृदा संरक्षण करने, वन्यजीवों को आवास प्रदान करने तथा भूजल स्तर को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं, अत: उनका संरक्षण हमाराकर्तव्य है। वहीं दूसरी ओर द्वितीय सत्र में “संविधान व नागरिक अधिकार” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता रहीं डॉ० हिमानी शर्मा (प्रवक्ता समाजशास्त्र विभाग) ने बताया कि भारतीय संविधान और मौलिक अधिकार एक न्याय पूर्ण, स्वतंत्र और समानता आधारित समाज की नींव है, यह देश में शासन को व्यवस्थित करने, नागरिकों को अत्याचार से बचाने और गरिमा पूर्ण जीवन जीने की स्तंत्रता देते हैं उन्होंने सभी से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया और एक बेहतर भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी केशव कुमार, रिंकू राघव तथा सहयोगी अनुराधा राघव भी प्रसिद्ध रहीं।
सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस प्रथम सत्र में “पौध संरक्षण एवं वृक्षारोपण” कार्यक्रम आयोजित किया गया
