बुलंदशहर : में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के गांव स्योरामपुर के सामुदायिक अम्बेडकर भवन में प्रज्ञा गौड़ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनरेगा बचाओ संग्राम के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें न्याय पंचायत से जुड़े जॉब कार्ड धारक मजदूर सम्मिलित रहे चौपाल को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ ने केंद्र सरकार पर मनरेगा में बदलाव के बहाने भारत के गांव को कमजोर कर ग्राम प्रधानों को मिले अधिकार से भी वंचित करने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों द्वारा खुली बैठक में प्रस्ताव पास कर कर मनरेगा के माध्यम से डाली जाने वाली चकरोट व विकास पर भी वर्तमान बिल में कटौती करने के साथ-साथ मजदूर को मिले 100 दिन की गारंटी रोजगार से वंचित कर किसान नौजवान की तरह से गांव गरीब को खत्म करना चाहती है भाजपा, मजदूर से कांग्रेस की मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान से जोड़ने का आह्वान किया चौपाल को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष में कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने केंद्र सरकार भाजपा द्वारा मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का नाम हटाने के पीछे उनकी गोडसे वादी विचारधारा को आत्मसात करने के साथ-साथ किसान व नौजवानों तथा छोटे व्यापारियों को बर्बाद करने के बाद मजदूरों के पेट पर लात मारना चाहती है सरकार मजदूरों से कांग्रेस के 10 जनवरी से 25 फरवरी तक चल रहे चौपाल के बाद कलेक्ट्रेट के हिसाब विधानसभा घेराव व संसद घेराव के माध्यम से मनरेगा बचाने की मुहिम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के साथ जुड़ने का आह्वान किया बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा व संचालन ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने किया । चौपाल मे रायसिंह प्रधान, सौदान जाटव मनोज जाटव, राजेंद्र जाटव वीरसिंह, सतवेरी, राजकुमारी, सुनीता देवी ,अंगूरी देवी सहित दर्जनों सम्मिलित रहे।
मजदूरों व ग्राम प्रधानों के अधिकार ख़त्म करना चाहती है भाजपा ।
