बुलंदशहर : आज विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार वन पर्यावरण राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री माननीय डॉ. अरुण कुमार सक्सेना एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने नगर के साठा दयालबाग स्थित मलिन बस्ती एवं भूड़ स्थित कॉलोनी के अंतर्गत आने वाले शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर डोर-टू-डोर जाकर निरीक्षण एवं जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची का अवलोकन किया तथा पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नव मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री एवं जिला अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की और BLO एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा फार्म-6 सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से पूर्ण कराई जाएं।प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बताया“लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी योग्य मतदाता छूटने न पाए। नागरिकों से अपील है कि वे स्वयं आगे आकर इस अभियान में सहभागिता करें।”भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने बताया“भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं बूथ पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को गंभीरता से चलाया जा रहा है। डोर-टू-डोर जनसंपर्क के माध्यम से नव मतदाताओं को जोड़ना और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना हमारी प्राथमिकता है। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।”इस अवसर पर भवतोष गुर्जर ,मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित ,भीष्म सिसोदिया ,पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, सभासद त्रिभुवन नारायण, हिमांशु तोमर विशाल बंसल ,प्रतीक शर्मा ,श्रवण कुमार, गगन तायल, सुभाष गिहेरा, BLO एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत शक्ति केंद्रों व बूथों पर डोर-टू-डोर निरीक्षण एवं जनसंपर्क
