अटल जन्म शताब्दी पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित आर के पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन दीपांशी शर्मा अव्वल, महक शर्मा, पुलकित दूसरे व तीसरे स्थान पर

औरंगाबाद : बुलंदशहर आर के पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की सौ वीं जयंती के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दीपांशी शर्मा प्रथम स्थान पर रहीं जबकि महक और पुलकित ने क्रमश दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संदीप गर्ग ने अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने बच्चों को बताया कि अटलजी एक महान कवि और मुखर वक्ता थे। वो महान देशप्रेमी थे।वो तीन बार देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए। साथ ही वर्ष 1967से 1973 तक भारतीय जनसंघ पार्टी के अध्यक्ष पद पर आसीन रहे। उनके शासन काल में शासन व्यवस्था उच्च कोटि की रही। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होने राजनीतिक स्वार्थ से परे हटकर देश हित को सर्वोपरि माना। वर्ष 1971 में पाकिस्तान पर भारतीय सेना की गौरवशाली विजय पर उन्होने तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को देवी दुर्गा की उपमा देकर अपने देश प्रेम की अमिट छाप छोड़ी थी। उन्होने 16मई 1996 को देश के दसवें प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। 27 मार्च 2015 को भारत सरकार ने उनकी सेवाओं का सम्मान करते हुए उन्हें देश की सर्वोच्च उपाधि भारत रत्न से नवाजा था। 16अगस्त 2018 को महान कर्मयोगी स्वतंत्रता सेनानी अटल जी का निधन हो गया था।इस अवसर पर एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें सैकड़ों बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने दीपांशी शर्मा को प्रथम,महक शर्मा को द्वितीय तथा पुलकित सैनी को तृतीय स्थान दिया। प्रबंधक शाहिद अली ने मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *