कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली में बुलंदशहर की ऐतिहासिक भागीदारी, शामिल हुए हजारों लोग

दिल्ली : महारैली में बुलंदशहर से शामिल हुए हजारों कांग्रेसी, जियाउर्रहमान के नेतृत्व में लामबंद हुए कार्यकर्ताबुलंदशहर । कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को दिल्ली में आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली में बुलंदशहर जिले ने ऐतिहासिक रूप से सहभागिता की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में बुलंदशहर से ढाई हजार से अधिक कांग्रेसजन महारैली में शामिल हुए और मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की। जिले की सातों विधानसभाओं से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और केंद्र की मोदी सरकार तथा चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। दिल्ली में कांग्रेसियों ने बुलंदशहर जिला कांग्रेस कमेटी का शक्ति प्रदर्शन कर लंबे समय बाद जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के लामबंद होने का संदेश दिया। जिले से 35 हजार लोगों के वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर भी जिला कांग्रेस ने महारैली में जमा किए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि यह महारैली जनता की आवाज़ है और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे हमलों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की शुरुआत है। उन्होंने महारैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बुलंदशहर की मजबूत भागीदारी ने यह संदेश दिया है कि कांग्रेसजन संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। जिलाध्यक्ष ने महारैली में शामिल सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए और अधिक संगठित होकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कर भाजपा लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर रही है को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मजबूत करना वक्त की जरूरत है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, मनीष चतुर्वेदी, शिवकुमार शर्मा और नईम मंसूरी ने एकजुटता के साथ कहा कि बुलंदशहर का संगठन जियाउर्रहमान के नेतृत्व में क्रांतिकारी रूप से सशक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि महारैली ने तय कर दिया है कि जनता राहुल गांधी के साथ है। मोदी सरकार चुनाव आयोग और वोट चोरी की सरकार है। महारैली में बुलंदशहर से जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, हिमाचल गुर्जर, देशदीपक भारद्वाज, शिवकुमार शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, सैयद अमान, आशु कुरैशी, नईम मंसूरी, मुनाजिम खान, गुरबचन सिंह, ज्ञानेंद्र राघव, दिनेश शर्मा, नितिन शर्मा, डॉ इरफान, सगीर अहमद, राजकुमार बघेल, शकील अहमद, फाजिल खान, तरन्नुम खान, मुनेश शर्मा, पूजा शर्मा, फिरोज खान, इसराइल गहलोत, सिराज खान, योगेश राघव, तपन गौड़, विपुल कौशिक, नवाब सभासद, फरियाद खान, धर्मेंद्र महावार, नितिन भटनागर, लक्ष्मी नारायण शर्मा, मनीत चौधरी आदि हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *