ककोड़ में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा मंडल बैठक सम्पन्न

बुलन्दशहर : विधानसभा क्षेत्र सिकंदराबाद के अंतर्गत नगर पंचायत ककोड़ में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को अभियान के महत्व और प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक कपासिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर मतदाता पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से लिया जाए ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न सके।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद्र शर्मा, ककोड़ मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी सहित बूथ अध्यक्ष, मंडल मंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक में आगामी विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *