बुलंदशहर : नैथला हसनपुर गांव में राधा कृष्ण मंदिर से महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह महाकाली पर फूलों की वर्षा की गई और महाआरती का आयोजन हुआ।
यह शोभायात्रा हर साल की तरह इस बार भी राधा कृष्ण मंदिर से धूमधाम से निकली। इसमें मां काली के दो स्वरूप शामिल थे, जो गांव के विभिन्न इलाकों और मोहल्लों से गुजरे।
गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक महाआरती की और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि महाकाली की शोभायात्रा हर साल नवमी के दिन निकाली जाती है, जिसके लिए व्यापक तैयारियां की जाती हैं। पुलिस प्रशासन का भी इसमें महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
शोभायात्रा के समापन पर राधा कृष्ण मंदिर स्थित रामलीला मैदान में महाकाली की भव्य महाआरती की गई। इसमें गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।