पूर्व मंत्री डीपी यादव बुलंदशहर पहुंचे

हमारी पार्टी भी बुलंदशहर से भी लड़ेगी की चुनाव

बुलंदशहर : से तीन बार विधायक, पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डीपी यादव अचानक बुलंदशहर पहुंचे। वह जिला बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अधिवक्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी तय करेगी कि हम इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे या एनडीए के साथ, लेकिन यह तय है कि हम विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 25 जुलाई को दिल्ली कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रस्तावित है, जिसमें तय होगा कि हमारी पार्टी किस पार्टी के साथ कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पूर्व बाहुबली सांसद डीपी यादव ने कहा कि कई बड़ी पार्टियों के नेता हमारे संपर्क में हैं, जो हमें मान सम्मान के साथ अधिक सीट देगा, स्वाभाविक है कि झुकाव उसकी तरफ रहेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह इस पर फैसला ले लेंगे कि किसके साथ उनकी पार्टी गठबंधन करेगी। दो बार सांसद रहे बाहुबली नेता डीपी यादव ने स्पष्ट कहा कि बुलंदशहर उनकी कर्मस्थली है और उनकी पार्टी बुलंदशहर में जरूर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अभी बुलंदशहर का विकास उतना नहीं हुआ है, जितना वह हकदार है। दिल्ली, नोएडा से नजदीक और एनसीआर में आने के बावजूद यहां मेट्रो रेल भी नहीं आ सकी है। अब जेवर एयरपोर्ट चालू होने वाला है तो उम्मीद है कि यहां भी जल्द मेट्रो आएगी। पूर्व मंत्री डीपी यादव बुलंदशहर जिला बार सभागार पहुंचे। यहां उनका स्वागत बार अध्यक्ष सुमन सिंह राघव और महासचिव अमित चौहान ने किया। सैंकड़ो की संख्या में मौजूद अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बार को मजबूत करना हम सभी अधिवक्ताओं का काम है। यदि न्याय पालिका मजबूत होगी तो लोकतंत्र मजूबत होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *