खुर्जा : आयुष्मति अनीता (पूजा), सुपुत्री सरोज देवी एवं विजयपाल सिंह, निवासी सुंदर नगर, आवास विकास–2, बुलंदशहर का विवाह 19 फरवरी को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट, शाखा खुर्जा के संस्थापक सोनपाल सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ‘कांटे वाले’ ने नवदंपति को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट कर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बाबा, मीडिया प्रभारी पवन फौजी, गिर्राज फौजी व सुरेंद्र सिंह सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। ट्रस्ट का आदर्श वाक्य है—“नर सेवा ही नारायण सेवा है।”
श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट ने नवदंपति को भेंट किया गृहस्थी का सामान
