बुलन्दशहर : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं की समीक्षा की गई। गत माह प्राप्त 14 शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने की जानकारी दी गई।बैठक के दौरान 16 नए शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों ने शिकायतों का निस्तारण किया है, वे अगली बैठक में संबंधित प्रपत्रों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें।बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक सम्पन्न
