बुलंदशहर : के नवनियुक्त शहर काज़ी मौलाना ओसामा की ताजपोशी के अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने बुधवार को जामा मस्जिद पहुंचकर उन्हें बधाई दी एवं अभिनंदन किया।मरहूम शहर काज़ी मौलाना जैनुल आबिदीन के तीसरे पुत्र मौलाना ओसामा की सर्वसम्मति से शहर काज़ी पद पर हुई ताजपोशी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने महत्वपूर्ण बताते हुए उनसे समाज की शरीयत के अनुसार खिदमत करने का आह्वान किया।इस अवसर पर जियाउर्रहमान ने कहा कि सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा मुस्लिम समाज के धार्मिक मामलों में शहर काज़ी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि मौलाना ओसामा मरहूम शहर काज़ी जैनुल आबिदीन की विरासत को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाएंगे।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, साजिद गाजी, नईम मंसूरी, कारी नासिर, हाफिज वसीम, हाफिज मुजाहिद, मुदस्सिर, अब्दुल्लाह सैफी, सरवर खान, नाफे अंसारी, अब्दुल रहमान मंसूरी, भोलू पहलवान आदि मौजूद रहे ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शहर काज़ी को दी बधाई
