बुलंदशहर : में आज दिनांक को रघुवर दयाल, प्रभु दयाल इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन शेखपुरा रोरा का “राष्ट्रीय सेवा योजना” के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ ग्राम मान करोरा में किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान आस मोहम्मद और प्राचार्य संतोष बंसल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। स्वयं सेविकाओं ने वृक्षारोपण करते हुए यह बताने का प्रयास किया कि यदि वृक्ष होंगे तो स्वच्छ वायु होगी , जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा जीवन का कोई मूल्य नहीं। वहीं दूसरी ओर स्वच्छता की अलख जागते हुए स्वयं सेविकाओं ने प्रदूषण रहित वातावरण की ओर ध्यान केंद्रित करते हुए रैली भी निकाली। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी विजय कुमार शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
“राष्ट्रीय सेवा योजना” के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ ग्राम मान करोरा में किया गया
