बुलंदशहर : के ककोड़ क्षेत्र के ग्राम नगला गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से गुजर रही 11,000 केवी की हाईटेंशन लाइन लंबे समय से स्कूली बच्चों और गांववासियों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई थी। पूर्व में यहां कई घटनाएं हो चुकी थीं बरसात, तूफ़ान या किसी भी तकनीकी खराबी की स्थिति में हमेशा हादसे की संभावना बनी रहती थी, जिससे अभिभावक लगातार चिंतित थे।इस समस्या को नगला गोविंदपुर के ग्राम प्रधान दीवान अली ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी बीना भाटी को दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए बीना भाटी ने तत्काल ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा जी से मिलकर पत्र सौंपते हुए ग्यारह हजार लाइन की समस्या को विस्तार से उनके समक्ष रखा और विद्यालय व बच्चों की सुरक्षा के लिए हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग की ।लगभग एक वर्ष तक लगातार बीना भाटी के प्रयासों और विभागीय प्रक्रिया के बाद आखिरकार विद्यालय के ऊपर से गुजर रही 11,000 केवी लाइन को सुरक्षित स्थान से लेजाकर चालू कर दिया गया। अब विद्यालय परिसर पूरी तरह सुरक्षित वातावरण में परिवर्तित हो गया है।बीना भाटी ने मौके पर जाकर सही कार्य का जायजा लिया ।बीना भाटी ने इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, व ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा और विभागीय अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनहित के लिए उनकी प्रतिबद्धता हमेशा जारी रहेगी।ग्रामप्रधान सहित ग्रामवासियों ने भी इस कार्य के लिए ऊर्जा मंत्री व बीना भाटी का धन्यवाद किया और कहा कि अब स्कूली बच्चे बिना किसी डर के सुरक्षित माहौल में शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।इस मौके पर वरिष्ठ नेता भाजपा मेघराज सिंह भाटी चरण महाशय,भगवत पण्डित,संजय, कृपाल, वर्तमान प्रधान दीवान अली ,भूरा , बबलू,आशिद इसरार,मुहम्मद शहीद,शकील,नौशाद,आदि ग्रामवासी मौजूद रहे । सभी ने योगी सरकार व बीना भाटी का आभार व्यक्त किया।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को मिली बड़ी राहत: बीना भाटी के प्रयास से हटाई गई 11,000 केवी हाईटेंशन लाइन
