देवाश्रय एनिमल हॉस्पिटल में जीव सेवा कार्यों का निरीक्षण

बुलन्दशहर : श्री श्याम सखा युवा मंडल बुलंदशहर के संरक्षक नलिन गांगुली के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने फरीदाबाद स्थित सर्वोदय हेल्थ केयर द्वारा संचालित देवाश्रय एनिमल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यहाँ घायल एवं बेसहारा पशु-पक्षियों के उपचार, देखरेख और सेवा में दिखाई दे रहा समर्पण सराहनीय पाया गया।हॉस्पिटल में गाय के शुद्ध गोबर से वॉल पेंट, पूजा सामग्री एवं अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जो आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण है। दूध न देने वाली गायों की सेवा कर उनके गोबर से उपयोगी उत्पाद तैयार करना प्रेरणादायक पहल बताया गया।हॉस्पिटल की डायरेक्टर रजनी गुप्ता एवं अंशु गुप्ता ने कहा कि देवाश्रय का उद्देश्य हर जीव को सम्मान और संरक्षण देना है।नलिन गांगुली ने संस्थान की संवेदनशील सेवा को समाज के लिए आदर्श बताया, जबकि संगठन मंत्री अभिनव वर्मा ने कहा कि यहाँ की सेवा मानवता और नवाचार का जीवंत रूप है।अंत में सभी ने जीव सेवा की इस धारा को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में पं. विजय कृष्ण, विकास अग्रवाल, गोपाल गर्ग, दीपेन गांगुली, आशु वर्मा, सुलभ बंसल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *