औरंगाबाद : बुलंदशहर औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनोहर गढ़ी ब्लाक अगौता के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात बदमाश बंद कमरों के ताले तोड़ कर दो भरे गैस सिलेंडर, एल सी डी के दोनों यूपीएस तथा एक लैपटॉप उड़ा ले गए। मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।विद्यालय की प्रधान अध्यापिका राजकुमारी राठी ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि वह 20 नवंबर को सभी कमरों आफिस रसोईघर में ताले लगवाकर विद्यालय बंद करके अपने यमुना कालोनी बुलंदशहर स्थित आवास पर चली गई थी। सुबह विद्यालय पहुंचकर देखा तो कमरे और आफिस व रसोई घर के ताले टूटे मिले। आफिस में रखी एल सी डी के दोनों यूपीएस,एक निजी लैपटॉप तथा रसोईघर में रखे दोनों गैस सिलेंडर गायब मिले। तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मनोहर गढ़ी के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में ताले तोड़ बदमाश ले उड़े गैस सिलेंडर यूपीएस व लैपटॉप प्रधान अध्यापिका की तहरीर पर मामला दर्ज
