बुलंदशहर : नगर के डीएम रोड स्थित अंतराष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें जिसमे मुख्य अतिथियों के द्वारा गणेश जी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।अंतराष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन बना रहा महिलाओं को आत्मनिर्भर। संगठन की जिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने बताया की संगठन द्वारा उड़ान हौसलों का” कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।अंतराष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन द्वारा बुलंदशहर नगर के एक निजी होटल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में महिलाओं को उनकी मेहंदी डिजाइन के आधार पर पुरस्कार दिया गया।विगत कई वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन तरह तरह के आयोजन करता चला रहा है जिससे महिलाएं आगे बढ़ रही है और अपने-अपने क्षेत्र में अपने-अपने हुनर को आगे ला रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही है।अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन समय-समय सामाजिक आयोजन। जिससे महिलाएं अपने हुनर से में आगे बढ़ रही है और सशक्त बना रही है। और बढ़ चढ़कर प्रोग्राम में हिस्सा लें रही है। क्योंकि महिलाओं को इस संगठन के माध्यम से अब एक प्लेटफार्म मिल रहा है।संगठन की जिला अध्यक्ष बुलंदशहर मंजू गुप्ता महिलाओं की मदद कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है।आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट बनवाकर कर उनकी मदद कर रही है जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।मेहंदी प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची बुलंदशहर की भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया ने कहा कि आज हमारा देश विश्व गुरु और आत्म निर्भर बनने की ओर अग्रसर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार कर रही महिलाएं है। और खा की करवा चौथ का त्योहार त्याग, तपस्या और आस्था का महापर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को एक वादा दिया संकल्प दिया कि आप एक आत्मनिर्भर बनकर उभरोगी आज उसी को साकार कर रही हैं महिलाएं।जिला पंचायत अध्यक्ष ने आगे बताया कि चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो चाहे अंतरिक्ष अंतरिक्ष हो चाहे चिकित्सा क्षेत्र हो चाहे वैज्ञानिक क्षेत्र हो हर क्षेत्र में महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। वही भाजपा की बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने कहा कि अब एक ही नारा है कि स्वदेशी बनाओ और स्वदेशी अपनाओ आज महिलाएं कर रही हैं। देश के प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है और महिलाओं को 33% आरक्षण भी दिया है ताकि वह सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके और आगे बढ़ सके। अनेकों योजनाएं मोदी और योगी ने चलाई हुई है ताकि महिलाएं आगे बढ़ सके। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का किया आयोजन
