सपा जिला कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनायी गयी।

बुलंदशहर : में आज दिनांक 07.10.2025 को जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी जिला बुलन्दशहर पर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनायी गयी। जिसकी अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने की। संचालन शहर अध्यक्ष लोधी चरन सिंह राजपूत ने किया। जयंती पर अपने विचार रखते हुए सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा, कि वाल्मीकि जी, संस्कृत साहित्य के आदि कवि और रामायण के रचयिता, भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ हैं। उनका जीवन परिवर्तन की प्रेरणा देता है। कभी डाकू रत्नाकर रहे वाल्मीकि, नारद मुनि के मार्गदर्शन से ‘‘राम’’ नाम की तपस्या द्वारा महान ऋषि बने। रामायण हमें मर्यादा, धर्म, त्याग और करुणा सिखाती है। यह ग्रंथ केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन जीने का दर्शन है। वाल्मीकि जी का दलित समाज से होना हमें समानता और सामाजिक न्याय व पी0डी0ए0 का संदेश देता है। आज हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए – सत्य का पालन, अन्याय का विरोध और दीन-दुखियों की सेवा करनी चाहिए। आइए, इस जयंती पर संकल्प लें कि हम उनके मूल्यों को जीवन में उतारेंगे। जयंती में हाजी अख्तर, फिरे सिंह प्रजापति, बादल यादव, कोमल गुर्जर, अजय विद्यार्थी, पुष्पेन्द्र जाटव, कासिम प्रधान, तिलक चन्द लोधी, समिता सिंह, राजू अल्वी, विवेक गौतम, चौ विद्या सिंह, कोमल यादव, दिनेश यादव, वीरेन्द्र वरिया, सुयैब सैफी, रिहान सैफी, मौ0 आसिफ, असरफ अली, दिलशाद, सराफत अल्वी, नबाब शाह जलाली आदि रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *