बुलन्दशहर ग्राम मऊखेड़ा ज्ञानलोक कॉलोनी बुलन्दशहर, तहसील बुलन्दशहर में बी०एल०ओ० द्वारा बाहर के लोगो के गलत तरीके से वोट बनाये जा रहे।

बुलंदशहर : में प्रार्थी मदन (पूर्व प्रधान) पुत्र तेजराम निवासी ग्राम मऊखेड़ा ब्लॉक व तहसील बुलन्दशहर का निवासी है। प्रार्थी के ग्राम में ग्राम पंचायत चुनाव वर्ष 2026 के लिये वोट बनाने का कार्य बी०एल०ओ० मनिता, शालिनि, व विजेन्द्र सिंह के द्वारा किया जा रहा है तीनो बी०एल०ओ० वर्तमान ग्राम प्रधान खालिद के कहने के अनुसार कार्य कर रहे है। झुग्गी झोपडियों मे रह रहे बाहरी लोगो का वोट बनाया जा रहा है। जबकि प्रार्थी व ग्राम के मौजूद लोगो के द्वारा बी०एल०ओ० से कहा गया है कि घर-घर जाकर वोट बनाने का कार्य करो लेकिन वर्तमान ग्राम प्रधान के घर पर बैठकर वोट बनाने का कार्य किया जा रहा है। सुपरवाईजर के द्वारा भी बी०एल०ओ० को सही कार्य करने को कहा गया लेकिन तीनो बी०एल०ओ० मनमाने ढंग से कार्य कर रहे है और सही वोटो को भी बनाने को तैयार नही है। उक्त प्रकरण की जांच करायी जाये दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए क्योंकि न्यायहित में अति आवश्यक है।
मदन (पूर्व प्रधान) ने जिलाधिकारी से प्रार्थना है कि उक्त प्रकरण की जांच सक्षम अधिकारी से करायी जाये दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही होनी चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *