बुलंदशहर : आज व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल के आवास पर पूर्व मंत्री माननीय डीपी यादव का आगमन होने पर हुआ जोरदार स्वागत श्री डी पी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ही एकमात्र ऐसा व्यापारिक संगठन है ,जो व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ता है ,व्यापारियों को हमेशा न्याय दिलाने में सफल रहा है व्यापारियों की एकता ही उनकी शक्ति है। जिसका श्रेय श्री अनिल देशभक्त जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र गोयल जी के साथ समस्त संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को जाता है इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त ,जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल , लोकसभा क्षेत्र बुलंदशहर अध्यक्ष प्रियतम प्रेम, जिला मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी,जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, राजू चड्ढा, सूर्य शर्मा, आदि दर्जनों संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री माo डी. पी. यादव जी का व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिला कार्यालय आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
