भाजपा कार्यालय पर मनाई गई अहिल्या बाई होलकर जयंती

बुलंदशहर: पुण्यशलोक लोकमाता रानी अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती के समापन कार्यक्रम में जिला भाजपा कार्यालय गंगानगर बुलंदशहर पर आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी बसंत त्यागी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक दुलहरा ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम व सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि बसंत त्यागी ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन में सभी घटनाओं को विस्तार से बताया साथ ही यह भी कहा कि इतिहास अपने आप को दोहराता है जो तीन सो साल पहले रानी अहिल्या बाई होलकर जी ने जनता के हित के लिए कार्य किए उनकी भले ही कुछ लोगों ने आलोचना भी की हो इसकी परवाह किए बिना अपने कार्य को लगातार गति देने का काम किया आज उसी तरह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के हित में फैसला ले रहे हैं।

एक साधारण परिवार में जन्मी अहिल्या कुछ करिश्मा करने के बाद ही बनी थी लोकमाता रानी अहिल्या बाई होलकर, होलकर परिवार में आने के बाद रानी अहिल्या बाई होलकर ने बहुत कष्टों का सामना किया था लेकिन अपने कड़े फैसले लेने से वह कष्ट भी उनको डिगा नहीं पाए।

रानी अहिल्या बाई होलकर जी ने मुगलों के द्वारा जो अपने मंदिरों का विध्वंस किया गया उनका जीर्णोद्धार किया गया। सती प्रथा पर विराम लगाने का काम किया गया, तालाब घाटों का निर्माण कराया गया, लोगों को आत्म निर्भर बनाने का काम किया गया। सभी को शिक्षा मिले इसकी व्यवस्था भी की गई राजा न्यायप्रिय हो इसकी मिशाल कायम की गई। इसी तरह मोदी, योगी साधारण परिवार में ही जन्मे अपने सत्कर्मों के आधार पर आज यहां तक पहुंचे हैं और रानी अहिल्या बाई होलकर जी के तरह ही लगातार जनहित में कड़क फैसले लेने से कोई नहीं रोक पा रहा है जितने कड़क फैसले ले रहे हैं उतना ही जनता के दिलों पर राज कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *