जिला पंचायत अध्यक्ष का किया गया सम्मानित

बुलंदशहर : में सशक्त पंचायत नेत्री अभियान अन्तर्गत विज्ञान भवन नई दिल्ली में महिला सशक्तिकरण के लिए बेहतर और उत्कृष्ट कार्य करने के साथ जिला पंचायत के कार्यों को कुशलतापूर्वक संपादित करने को लेकर भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय की ओर से डॉ० अंतुल तेवतिया अध्यक्ष जिला पंचायत बुलन्दशहर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया था। जिसके उपलक्ष्य में आज दिनांक 11-03-2025 को डॉ० अंतुल तेवतिया] अध्यक्ष] जिला पंचायत] बुलन्दशहर हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ बुलन्दशहर भूड़ चौराहे पर चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम स्थल निकुंज हॉल नुमाईश ग्राउण्ड पहुँचीं। रोड-शो के समय नगरवासियों द्वारा उनका भिन्न-भिन्न स्थानों पर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्रवासियों द्वारा बड़े पैमाने पर होलीवादन कर स्वागत किया। जिसके उपरान्त डॉ० अंतुल तेवतिया, अध्यक्ष] जिला पंचायत] बुलन्दशहर द्वारा मंच से सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और आश्वस्त किया गया कि भविष्य में हर संभव मदद करते हुए जनपद को और विकास की ओर अग्रसर करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए और नए पहलुओं के आधार पर भी कार्य करने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त किया गया।इस अवसर पर सांसद डॉ० भोला सिंह] जिला अध्यक्ष] विकास चौहान] भा०ज०पा०] पंकज प्रधान] जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल] संजय गुर्जर जिला महामंत्री भाजपा] अजय त्यागी जिला महामंत्री] भीष्म सिसोदिया] मण्डल अध्यक्ष] राजेन्द्र शर्मा उर्फ़ बिल्लू पंडित] मंडल अध्यक्ष] कृष्ण चौधरी] मंडल अध्यक्ष] ठाकुर सुनील सिंह] हितेश गर्ग जी] दिनेश कुमार धन्नु जी जयप्रकाश शर्मा जी] नीरज जिंदल जी] चंद्रभूषण मित्तल जी] नरेंद्र बंसल जी] ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार जी ब्लॉक प्रमुख मनोज प्रधान] जयप्रकाश शर्मा जी] अतुल सिंह जी] धर्मपाल प्रमुख जी] आजाद चौधरी जी] सुनील शर्मा उर्फ टीटू जी आदि गणमान्य लोगों की उपस्तिथि रही स्वागत समारोह बहुत ही भव्य रहा।आज हमारी बेटी हमारा अभिमान कार्यक्रम निकुंज हाल बुलंदशहर में सशक्त नारी जिन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश में 75 जिला पंचायतों में अकेली महिला देश में 24 में से एक राष्ट्रीय सम्मान पाने वाली देश में जनपद बुलंदशहर का नाम रोशन करने वाली अपने काम के दम पर अपनों के आशीर्वाद से जिला पंचायत की अध्यक्ष बहन डॉ० अंतुल तेवतिया जी के सम्मान समारोह में शामिल होकर डॉ अंतुल तेवतिया जी का व्यापारी समाज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की तरफ से पटका पहनाकर स्वागत किया गया। डॉ0 अंतुल तेवतिया ने भी पूरे व्यापारी समाज के हितों का हमेशा ध्यान रखने का वादा किया। डॉ अंतुल तेवतिया जी का सभी सम्मानित लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में भारी जनसैलाब देखने को मिला।जिला पंचायत सदस्य संतपाल मसीटा] मंगल सिंह] नाहर सिंह] संदीप कुमार] अजीतपाल सिंह] सोनू लोधी] नरेश लोधी] मनोज शर्मा] अनिल सूर्यवंशी] अंकित कुमार] मांगेराम] सुरजीत] रहीश पहलवान] आसिफ़ ख़ान] अमित त्यागी] धर्मेंद्र चौधरी] गौरव मित्तल ] नरेंद्र नोबल जी] जिला उपाध्यक्ष शरद त्रिवेदी ] गुलावठी नगर पालिका परिषद चेयरमैंन शैलेश तेवतिया जी सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *