शीतल गंज मंदिर और साठ देवी मंदिर में मनाया होली महोत्सव

बुलंदशहर नगर में होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव शीतल गंज मंदिर और साठ देवी मंदिर में मनाया जाएगा। हरि नाम संकीर्तन मंडल द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आसपास के जिलों से कलाकार भाग लेंगे।गुरुवार को नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में बरसाने वाली होली महोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें हापुड़, गाजियाबाद और दिल्ली के कलाकार संकीर्तन प्रस्तुत करेंगे। शुक्रवार को साठ देवी मंदिर में रंगभरी एकादशी महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें रंग, गुलाल और फूलों की होली खेली जाएगी।हरि नाम संकीर्तन मंडल के संचालक प्रदीप गोयल ने बताया कि यह होली महोत्सव हर साल की तरह इस बार भी मनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली और आसपास के जनपदों के रसिक जन तथा कलाकार इसमें भाग लेंगे।इस महोत्सव में गुलाल, फूल और रस की वर्षा होगी। बरसाने की तर्ज पर यह होली महोत्सव हर साल बुलंदशहर के विभिन्न मंदिरों में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *