बुलंदशहर : भारतीय किसान युवा जागरूक संगठन द्वारा मलका पार्क में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लता ठाकुर व संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता वसीम सिद्दीकी ने किया बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया उसके बाद जिला कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मैजिस्ट्रेट को दिया मांग इस प्रकार हे 1 – फसल का सही दाम (MSP की गारंटी)“किसान मेहनत करता है साल भर…लेकिन फसल बिकती है औने-पौने दाम पर।ज़रूरत है MSP को कानून बनाकर हर किसान को सुरक्षा देने की 2 – महंगी खेती, सस्ता किसान“बीज महंगा, खाद महंगी, डीजल महंगा…लेकिन किसान की आमदनी वही पुरानी।खेती की लागत कम करी जाए 3 – आवारा पशुओं का घूमना सरकार ने गौशाला बनाई लेकिन आवारा पशु आज भी फसलों को नष्ट कर रहे हैं आवारा पशुओं को गौशाला में भेजा जाए 4 _ किसान आयोग का गठन होना चाहिए और उस आयोग में किसानों को ही पदाधिकारी बनाना चाहिए जिससे किसान किसान की समस्याओं को दूर कर सके 5 – युवाओं का खेती से दूर होनाआज का युवा खेती से दूर होता जा रहा है कारण जब खेती में फायदा नहीं होगा…तो युवा खेती क्यों करेगा टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग से खेती को फायदेमंद बनाना होगा इस मौके पर महिमा शर्मा डॉ प्रमेंद्र तोमर अमरीश भारद्वाज ,,रिहान साबरी,फैसल मेवाती,मोनिस मेवाती, क्षमा शर्मा शालिनी शर्मा,प्रीति शर्मा ,अन्नू झा, लव कुश , नवीन गर्ग , कुश सिरोही, दीपक पुंडीर ,प्रशांत चौधरी,अमित चौधरी,धर्मवीर सिंह। दीपक चौधरी। अनिल अग्रवाल,आदि लोग मोजूद रहे
भारतीय किसान युवा जागरूक संगठन द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सिटी मैजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
