जहांगीराबाद में आयोजित “कला कुंज 2026” वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया

बुलंदशहर : में आज दिनांक 23.2.2026 को रघुवर दयाल प्रभु दयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय जहांगीराबाद में आयोजित “कला कुंज 2026” वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया , जिसमें मुख्य अतिथि विधायक अनूपशहर संजय शर्मा,विशिष्ट अतिथि जहांगीराबाद नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णपाल लोधी,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महामंत्री कल्पना वर्मा, प्रबंधक गिरीश गर्ग,निदेशक शरद अग्रवाल, संयोजक कुलदीप गर्ग, संतोष गर्ग, प्रदीप गर्ग, हर्ष अग्रवाल, रोरा की प्राचार्या डॉ संतोष बंसल, कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शीनू चौधरी, ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने मनमोहन परिस्थितियों के माध्यम से अतिथियों का मनमोह लिया। कहीं उन्होंने नौ देवियों के रूप को धारण किया तो कहीं बाल रूप श्री कृष्ण की लीलाएं भी दिखाई, कहीं सावित्री बाई फुले के जीवन को दर्शाया तो कहीं शिव शंकर के डमरू से संपूर्ण वातावरण को गुंजायमान किया। कहीं मां सरस्वती के आशीर्वाद को आत्मसात किया तो कहीं ब्रज की होली के दर्शन कराए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ महाविद्यालय के स्वर्ण पदक विजेताओं पारुल शर्मा ,काजल रानी, सुंबुल खान, संजना वर्मा, छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, वही कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त , परी शर्मा,विमल इंदु, मनीष, आकाश, संध्या राघव आदि को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र से आए सभासद कैलाश सैनी, अजय कौशिक, अश्विनीगौड़ ,नीरज पाठक ,सूर्य प्रकाश बंसल ,आलोक गोयल, दीपक गुप्ता, हिमांशु वार्ष्णेय, गुरमीत सिंह, अमरीश वर्मा, प्रदीप गोयल, अशोक शर्मा, हरीश प्रकाश शर्मा ,अमित पहलवान ,शिवांगी शर्मा, आरटीपीटी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य, सुंदर सिंह तोमर, इंटर कालेज प्रधानाचार्य विनय गिरी आदि गण मान्य जन भी उपस्थित रहे और सभी ने विद्यार्थियों की अत्यंत प्रशंसा भी की। मुख्य अतिथि अनूपशहर विधायक संजय शर्माजी ने संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय की गतिविधियां क्षेत्र में सभी को प्रभावित कर रही है क्योंकि यहां के विद्यार्थी चाहे वे सांस्कृतिक गतिविधियां हो या अकादमिक गतिविधियों सभी में अपना विशेष स्थान रखते हैं और आगे भी इसी प्रकार अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते रहेंगे ऐसी मेरी कामना है। विशिष्ट अतिथि शशि शर्मा, कृष्णपाल लोधी तथा कल्पना वर्मा ने भी महाविद्यालय की छात्रों को भरपूर आशीर्वाद दिया।अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शीनू चौधरी जी ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद स्थापित करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति महाविद्यालय के विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करती है जिससे कि वह आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रभावित होते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *