डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनरेगा प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव के साथ लखनऊ कूच कर रहे कांग्रेसियों व मनरेगा मजदूरों को डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ के आवास पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा व क्षेत्राधिकार विकास प्रताप सिंह चौहान ने किया नजर बंद

बुलंदशहर : में सोमवार को शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 17 फरवरी को लखनऊ में होने वाले कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव को चल रही चौपाल व पदयात्रा के उपरांत कांग्रेसियों द्वारा जनपद बुलंदशहर में सैकड़ो की संख्या में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनरेगा संग्राम प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं के साथ लखनऊ कूच करने के संबंध में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनरेगा प्रज्ञा गौड़ के अनूपशहर आवास पर एकत्रित नेता जिनमे उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा आदि नेताओं व मनरेगा मजदूरों को पुलिस ने एकत्रित होने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अनूपशहर धर्मेंद्र शर्मा व क्षेत्राधिकार विकास प्रताप सिंह चौहान ने लखनऊ से जाने के लिए रोकने हेतु हाउस अरेस्ट की बात कहते ही डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ ने पुलिस अधिकारियों से भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतंत्र को कुचलना संविधान में शांतिपूर्ण आंदोलन के अधिकार का दमन करने तथा तानाशाह सरकार के दम पर बिना संवैधानिक किसी नोटिस के लखनऊ जाने से रोकने को लोकतंत्र की हत्या व संविधान को चलने की कार्रवाई बताते हुए धरने देने की चेतावनी दी तथा उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव द्वारा पुलिस अधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान व धर्मेंद्र शर्मा से बिना किसी नोटिस व कानूनी कागज के रोकने पर पुलिस के मिले अधिकार का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया तथा उन्होंने इसके विरुद्ध आंदोलन की चेतावनी दी प्रज्ञा गौड़ ने कहा कि शीघ्र ही लखनऊ जाने के लिए हम संघर्ष करेंगे तथा भविष्य में तहसील रक्षित अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन भी करेंगे अरेस्ट होने वालों मे होने वालों में डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़, कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा, प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा कौशल शर्मा मोहन सरीन आदित्य गौड़ ,राकेश शर्मा आदि लोग उपश्थित रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *