बुलंदशहर : के नैथला हसनपुर गांव स्थित प्राचीन महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ और भैरव बाबा की मूर्तियों की स्थापना की गई। इस दौरान तीन दिवसीय पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया।मूर्ति स्थापना से पूर्व गांव में भगवान भोलेनाथ और भैरव बाबा की मूर्तियों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिला-पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु महादेव मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और मूर्तियों की स्थापना संपन्न हुई।मंदिर के पुजारी जगमोहन शर्मा ने बताया कि तीन दिनों से लगातार पूजा-अर्चना चल रही थी और महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुभ मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ की मूर्ति स्थापित की गई। उन्होंने यह भी बताया कि जो भी भक्त इस मंदिर में आकर अपनी मनोकामनाएं मांगता है और भगवान भोलेनाथ पर एक लोटा गंगाजल चढ़ाता है, उसकी मुरादें अवश्य पूरी होती हैं।इस कार्यक्रम में गांव के राजू शर्मा, बॉबी शर्मा, पवन शर्मा, अमरीश, गोलू, संजीव, रमन, आशीष, सुमंत, पूजा, चमेली, वीरवती और राजवती सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ और भैरव बाबा की मूर्तियों की स्थापना की गई
