2026 बजट पर किया जन संवाद

बुलंदशहर : में खुर्जा विधानसभा के मूड़ाखेड़ा मंडल के ग्राम नगला मोहद्दीनपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट पर आयोजित बजट चौपाल का आयोजन किया गया….इस अवसर पर सम्मानित ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने संवाद कर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत इस बजट पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और उपस्थित जनों को बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को सशक्त करने वाला है और बजट में गरीब, किसान, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण विकास के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं….बजट चौपाल कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री नरेश सोलंकी , मंडल उपाध्यक्ष श्री इंद्रपाल शर्मा , ग्राम प्रधान श्री रवि जी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री नगला नरेश जी, श्री संजय सिंह जी, धरारी प्रधान श्री मोहर सोलंकी जी, श्री हरेंद्र सोलंकी जी, श्री योगेश शर्मा जी, श्री प्रवीन शर्मा जी सहित मंडल के समस्त पार्टी पदाधिकारी एवं सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे….#

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *